Saturday, 19 November 2022

ट्रंप का अकाउंट बहाल करने के लिए मस्क का सर्वे, ‘लोगों की आवाज, ईश्वर की आवाज’

 News18 हिंदी Home Icon

होम/न्यूज/दुनिया/TWITTER: ट्रंप का अकाउंट बहाल करने के लिए मस्क का सर्वे, कहा- जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज

Twitter: ट्रंप का अकाउंट बहाल करने के लिए मस्क का सर्वे, कहा- जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज

डोनाल्ड ट्रंप के Twitter अकाउंट को बहाल करने के बारे में एलन मस्क ने सर्वे शुरू किया.   (News18)

डोनाल्ड ट्रंप के Twitter अकाउंट को बहाल करने के बारे में एलन मस्क ने सर्वे शुरू किया. (News18)

Twitter: सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने एक सर्वे शुरू करके अपने फालोवर्स से पूछा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का Twitter अकाउंट बहाल किया जाए या नहीं.

हाइलाइट्स

मस्क ने अपने 11.6 करोड़ से ज्यादा फालोवर्स से पूछा कि ट्रम्प का Twitter अकाउंट बहाल करें या नहीं.
इसके बाद मस्क ने एक लैटिन वाक्य, ‘वोक्स पोपुली, वोक्स देई’ का उपयोग किया.
जिसका मतलब है ‘लोगों की आवाज ईश्वर की आवाज है.’

वाशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के चुनाव में उतरने की घोषणा के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने एक सर्वे करके लोगों से पूछा है कि ट्रम्प के Twitter अकाउंट को बहाल किया जाए या नहीं. एक ट्वीट में मस्क ने अपने 11.6 करोड़ से ज्यादा फालोवरों से पूछा कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के Twitter अकाउंट को बहाल करें या नहीं. इसके बाद एक और ट्वीट में मस्क ने एक लैटिन वाक्य, ‘वोक्स पोपुली, वोक्स देई’ का उपयोग किया. जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘लोगों की आवाज ईश्वर की आवाज है

No comments:

Post a Comment